लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में बढोतरी हुइ है, शुक्रवार को राजधानी पेट्रोल की कीमतों 28 पैसो का इजाफा हुआ, दाम बढ़ने के बाद पेट्रोल 91.27 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है, जबकि डीजल भी 31 पैसे ऊपर उठकर 81.73 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. मुंबई में पेट्रोल का भाव 27 पैसे और डीज़ल की कीमतों में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुइ है.
क्या है पेट्रोल डीजल के आज के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 91.27 | 81.73 |
मुंबई | 97.61 | 88.82 |
चेन्नै | 93.15 | 86.65 |
कोलकाता | 91.41 | 84.57 |
भोपाल | 99.28 | 90.01 |
रांची | 88.57 | 86.34 |
बेंगलुरु | 94.30 | 86.64 |
पटना | 93.92 | 86.94 |
चंडीगढ़ | 87.80 | 81.40 |
इस महीने से पहले तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक दाम में बढ़ोतरी नहीं देखने को मिली थी. मार्च-अप्रैल महीने के दौरान चार दिन तेल की कीमतों में कमी देखने मिली. कमी के कारण डीजल 74 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था. अब लगातार चार दिनों से बढ़ोतरी के कारण डीजल एक रुपया प्रति लीटर महंगा हो गया है.