74 साल के रणधीर कपूर फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं. वे कोरोना पॉजिटिव हैं और उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया है, रणधीर कपूर के पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं और उन्हें भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस बीच यह खबर सामने आ रही है कि चेम्बुर स्थित रणधीर कपूर का बंगला कपूर परिवार बेचने वाला है. राज कपूर ने यह बंगलो बनवाया था, अब यह बंगला इतिहास बनकर रह जाएगा. राज कपूर परिवार के साथ इसी बंगलो में रहते थे, राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन 2018 में हुआ था, और उनकी अंतिम यात्रा इसी घर से निकाली गइ थी.

रणधीर कपूर ने चेंबूर में अपने पैतृक घर को बेचने का फैसला किया है. उन्होंने वास्तव में बांद्रा में माउंट मैरी चर्च के पास एक घर खरीदा है, रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा, करीना और पत्नी बबिता उसी इलाके में रहती हैं.