देश में कोरोना रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही,पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए है, जबकि एक हजार से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है. देश में एक्टिव केस की कुल संख्या 14 लाख के पार पहुंच चुकी है.
पिछले 24 घंटे में आए कुल नए केस: 2,00,739
24 घंटे में हुई कुल मौतें: 1,038
घंटे में कुल ठीक हुए: 93,528
भारत में कोरोना संक्रमितों का का कुल आंकड़ा- 1,40,74,564
कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा- 1,73,123
अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या-1,24,29,564
भारत में अब कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या- 14,71,877
भारत में कुल वैक्सीनेशन- 11,44,93,238
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 2,00,739 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,40,74,564 हुई। 1,038 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,73,123 हो गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2021
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,71,877 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,24,29,564 है। pic.twitter.com/NNJQQgLcGv
देश के कई राज्य है जहां से लगातार कोरोना के केस बढ रहे है. महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो रही है.
यें हे राज्यों का हाल
महाराष्ट्र- 58,952
उत्तर प्रदेश- 20,510
दिल्ली- 17,282 केस
छत्तीसगढ़- 14,250
मध्य प्रदेश- 9,720
गुजरात- 7,410
बिहार- 4786