कोरोना वायरस के फैलावे के यें आंकडे किसी भी डरा सकते है. हर रोज बढते मामले लगातार सरकार की चिंता बढा रहे है. नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन जैसे कदम उठाने के बावजूद पिछले 24 घंटो में कोरोना संक्रमण रिकोर्ड ब्रेक तरीके से आगे बढा है.
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 1,68,912 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,35,27,717 हुई। 904 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,70,179 हो गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2021
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 12,01,009 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,21,56,529 है। pic.twitter.com/7EcHff9q1P
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडो के अनुसार देश में 1,69,899 नए मामले सामने आए है. कोरोना महामारी के ये अबतक के सबसे अधिक केस है, पिछले 24 घंटे में 904 मरीजों की मौत हो चुकी है.
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 63,294 नए #COVID19 मामले, 34,008 रिकवरी और 349 मौतें दर्ज़ की गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2021
कुल मामले: 34,07,245
कुल रिकवरी: 27,82,161
मृत्यु: 57,987
सक्रिय मामले: 5,65,587 pic.twitter.com/lXojQYednH
महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, केरल, तेलंगाना, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण फैला हुआ है,
मुंबई में आज 9,989 नए #COVID19 मामले और 58 मौतें दर्ज़ की गई। pic.twitter.com/UPwaAL5mfG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2021
1.27 प्रतिशत मरीजों की जान जा रही है,पांच अप्रैल को मृत्युदर 1.31 प्रतिशत थी जो कि आंशिक रूप से कम है. सबसे ज्यादा खराब स्थिति महाराष्ट्र में बनी हुई है.देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 12,01,009 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,21,56,529 है.
गुजरात सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में 30 अप्रैल तक के लिए ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर दिया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2021