अमेरिका के बाद अब ब्राजील में दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना मरीज बढ रहे है. यहां हर दिन करीब 70 से 80 हजार संक्रमित हो रहे है. तो वही अमेरिका के आंकड़ों में जबरदस्त गिरावट हुई है, यहां अब हर दिन औसतन 60 से 80 हजार संक्रमित मिल रहे हैं. जनवरी तक यह आंकड़ा एक लाख से ज्यादा हुआ करता था.
स्पेन में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 70 हजार के पार हो गई है. अब तक यहां 70 हजार 247 लोग जान गंवा चुके हैं, स्पेन दुनिया का 10वां देश है, जहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं.
दुनिया में अब तक 12 वैक्सीन को मंजूरी
दुनिया में अब तक 12 वैक्सीन को इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी मिल चुकी है. इनमें भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड भी शामिल है. इसके अलावा 90 वैक्सीन ऐसी हैं, जिनका ट्रायल चल रहा है, इनमें 28 वैक्सीन फेज-1, 40 फेज-2 और 3 वैक्सीन ऐसी हैं जो फेज-3 के ट्रायल में हैं.पूरी दुनिया में अब तक 26.86 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है.
UN ने अफ्रीका को डोज वैक्सीन भेजी
यूनाइटेड नेशंस ने अफ्रीका को कोवैक्स की 10 लाख डोज मदद के तौर पर भेजी है. UN ने बताया कि गरीब देशों की मदद के लिए हर किसी को आगे आना पड़ेगा, तभी इस बीमारी को दूर भगाया जा सकता है. वहीं, कनाडा सरकार ने 5 लाख डोज की मदद मिलने पर भारत सरकार को शुक्रिया कहा है। कनाडा सरकार ने सूचना जारी कर बताया कि भारत की तरफ से उन्हें कोरोना वैक्सीन का 5 लाख डोज मिल गया है.
जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 29,456,377 | 531,652 | 20,003,325 |
भारत | 1,11,56,748 | 1,57,471 | 1,08,24,233 |
ब्राजील | 10,647,845 | 257,562 | 9,527,173 |
रूस | 4,268,215 | 86,896 | 3,838,040 |
UK | 4,188,400 | 123,296 | 3,005,720 |
फ्रांस | 3,760,671 | 86,803 | 258,384 |
स्पेन | 3,204,531 | 69,609 | 2,722,304 |
इटली | 2,938,371 | 97,945 | 2,416,093 |
तुर्की | 2,711,479 | 28,638 | 2,578,181 |
जर्मनी | 2,455,569 | 70,924 | 2,255,500 |