पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में विधानसभा चुनाव के चलते भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करते हुए शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्कूटर पर सवार होकर अपनी पार्टी की एक रैली की अगुवाई की. बीजेपी की राज्यव्यापी ‘परिवर्तन यात्रा’ में हिस्सा लेते हुए गरिया के समीप गंगाजोआरा में ईरानी ने बीजेपी सांसद रूपा गांगुली एवं अग्निमित्रा पॉल के साथ पार्टी के रथ पर सवार होकर अभियान की शुरुआत की. कुछ दूर जाने के बाद वह रथ से उतर गयीं और स्कूटर पर सवार हो गयीं. उन्होंने काला हेलमेट पहन रखा था और मास्क लगाए थीं.
.@BJP4India ‘র কার্যকর্তাদের মধ্যে আসতে পেরে আমি আনন্দিত।আজ পশ্চিমবঙ্গের দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলায় #PoribortonYatra তে যোগদান করলাম।
— Smriti Z Irani (@smritiirani) February 26, 2021
জয় শ্রী রাম ! pic.twitter.com/ewEG4PC6Os
ईरानी ने कहा, ”आज जब हमने रथयात्रा शुरू की तब प्रशासन ने जानबूझकर उसमें देरी करने का प्रयास किया . हम दो पहिया वाहन चलाकर जायेंगे, पैदल चलेंगे क्योंकि पश्चिम बंगाल बदलाव की ओर अग्रसर है. ”
बंगाल चुनाव की तारीखों का एलान, 8 चरणों में डाले जाएंगे वोट
मंत्री के इस करतब से उत्साहित कई बीजेपी कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों पर सवार होकर चलने लगे और ”जय श्री राम” एवं ”खेला होबे” के नारे लगाने लगे. खेला होबे का नारा सबसे पहले तृणमूल कांग्रेस ने दिया था, जो अब इस चुनावी मौसम में आम हो गया है.