गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया.गुजरात निकाय चुनाव में BJP ने सभी 6 नगर निगम पर कब्जा जमाया है.
निकाय चुनाव अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के लिए खुशखबरी लेकर आया है.
राजकोट में बीजेपी ने 72 सीटों में से 68 पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 4 सीटों पर कांग्रेस को सफलता मिली है. वहीं वडोदरा की सीटों में से 65 बीजेपी, जबकि कांग्रेस ने सात पर जीत दर्ज की है.
जामनगर की 64 सीटों में से 51 पर बीजेपी और 10 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है. यहां 3 सीटें अन्य के खाते में हैं. भावनगर की 52 सीटों में से बीजेपी ने 44 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है.
छह नगर निगमों अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर नगर निगम के 144 वार्डों की 576 सीट के लिए रविवार को मतदान हुआ था.
महानगर | सीटें | भाजपा | कांग्रेस | अन्य |
अहमदाबाद | 192 | 119 | 16 | 1 |
सूरत | 120 | 59 | 4 | 21 |
वडोदरा | 76 | 69 | 7 | 0 |
राजकोट | 72 | 64 | 4 | 0 |
जामनगर | 64 | 51 | 10 | 3 |
भावनगर | 52 | 40 | 8 | 0 |